जनपद रुद्रप्रयाग की एस.ओ.जी. व कोतवाली गुप्तकाशी पुलिस ने 532 ग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।

रुद्रप्रयाग । ​पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग नीहारिका तोमर के निर्देशन में जनपद में चलाये जा रहे नशा मुक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत रुद्रप्रयाग पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। जनपद की एस.ओ.जी. व कोतवाली गुप्तकाशी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है।

घटना का विवरण -* गत दिवस​ दिनांक 18 फरवरी 2026 की शाम को कोतवाली गुप्तकाशी क्षेत्रान्तर्गत चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 532 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई, जिसके विरुद्ध कोतवाली गुप्तकाशी पर मु.अ.सं. 06/2026 धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को मा. न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

​अभियुक्त का विवरण – नरोत्तम सिंह चौहान (उम्र 53 वर्ष) पुत्र स्व. तारा सिंह चौहान,​निवासी ग्राम जग्गी बागवान, पोस्ट राऊंलेक, कोतवाली गुप्तकाशी, जनपद रुद्रप्रयाग।

रुद्रप्रयाग पुलिस की अपील -नशे के व्यापार में संलिप्त अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। जनता से अपील है कि यदि कहीं भी नशे के अवैध कारोबार की सूचना मिले, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *