गुप्तकाशी | जनपद रुद्रप्रयाग में ‘पुलिस आपके द्वार’ कार्यक्रम के दृष्टिगत थाना गुप्तकाशी पुलिस द्वारा एमएल पब्लिक स्कूल, नाला (गुप्तकाशी) में एक जन-जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षण स्टाफ को वर्तमान समय में बढ़ते अपराधों और सामाजिक बुराइयों के प्रति सतर्क किया गया। पुलिस टीम द्वारा उपस्थित सभी लोगों को साइबर अपराधों की जानकारी देते हुए बताया गया कि किस प्रकार ऑनलाइन धोखाधड़ी से सुरक्षित रहा जा सकता है। इसके साथ ही, युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत करते हुए ड्रग्स से दूर रहने और एक स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने की अपील की गई । कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर गंभीर चर्चा की और उनसे संबंधित कानूनी प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की। सुरक्षा के दृष्टिगत यातायात नियमों का पालन करने की अनिवार्यता पर भी जोर दिया गया ताकि सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सके। इस अवसर पर पुलिस द्वारा विभिन्न आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों जैसे डायल 112 (आपातकालीन सेवा), 1930 (साइबर क्राइम हेल्प डेस्क) और चाइल्ड हेल्पलाइन नंबरों के प्रयोग के बारे में भी बताया गया। विद्यालय प्रशासन और उपस्थित बच्चों ने पुलिस की इस पहल का स्वागत करते हुए जानकारी के लिए आभार व्यक्त किया ।
थाना गुप्तकाशी पुलिस ने ‘पुलिस आपके द्वार’ अभियान के तहत स्कूली बच्चों को किया जागरुक |















Leave a Reply