तत्पश्चात उपस्थित सभी कार्मिकों का लिया गया मासिक सम्मेलन एवं विवेचकों के साथ की गयी मासिक अपराध गोष्ठी |

रुद्रप्रयाग | जनपद पुलिस कार्मिकों की फिटनेस, अनुशासन, शस्त्राभ्यास, शस्त्रों की जानकारी, ड्रिल इत्यादि की जानकारी बनाए रखने व पुलिस कार्मिकों की कार्य क्षमता परखने हेतु प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को साप्ताहिक परेड का आयोजन किया जाता है। शुक्रवार की परेड में पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड का मान प्रणाम ग्रहण करने के बाद परेड निरीक्षण व पुलिस कार्मिकों की कवायद (ड्रिल) अभ्यास व शस्त्राभ्यास का निरीक्षण कर पायी गयी कमियों को दुरुस्त किए जाने के निर्देश निर्गत किए जाते हैं।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग अक्षय प्रहलाद कोंडे ने रिजर्व पुलिस लाइन रतूड़ा स्थित पुलिस परेड ग्राउंड पर आयोजित शुक्रवार की साप्ताहिक परेड का मान प्रणाम ग्रहण कर परेड का निरीक्षण किया गया। एसपी रुद्रप्रयाग ने परेड में उपस्थित समस्त पुलिस कर्मियों की साफ-सुथरी एवं निर्धारित वर्दी धारण करने तथा अच्छा टर्नआउट बनाए रखने के निर्देश दिए गए। पुलिसकर्मियों में शारीरिक दक्षता विकसित करने हेतु हल्की दौड़ के साथ शुरुआत करने के उपरान्त अलग-अलग टोलीवार ड्रिल करवाई गई। परेड के उपरान्त पुलिस लाइन की सभी मदों का निरीक्षण कर आदेश कक्ष में गार्द रजिस्टरों को चेक किया व गार्द/सुरक्षा ड्यूटी के सम्बन्ध में सभी गार्द कमाण्डरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । तदोपरान्त पुलिस लाइन सभागार में उपस्थित कार्मिकों का मासिक सम्मेलन लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। सभी प्रभारियों को स्पष्ट तौर पर निर्देशित किया गया कि अधीनस्थों के कल्याण विषयक कार्यों का विवरण शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाये। बढ़ती ठंड के दृष्टिगत सर्दी के मौसम में स्वयं का ध्यान रखते हुए कर्तव्य निर्वहन करने के निर्देश दिए गए ।

सम्मेलन के उपरान्त लम्बित अपराधों की थानावार समीक्षा कर लम्बित विवेचनाओं का गुणवत्तापरक निस्तारण किये जाने, शिकायती प्रार्थना पत्रों का उचित निस्तारण करने, प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने, विभिन्न प्रचलित अभियानों में सार्थक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। विभिन्न ऑनलाइन पोर्टलों को निरन्तर चेक कर सूचनाओं को अपडेट करने के निर्देश दिये गये। ठंड के मौसम में सांयकाल शराब पीकर वाहन संचालन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए । आज की परेड, मासिक सम्मेलन व अपराध समीक्षा गोष्ठी अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग प्रबोध घिल्डियाल, प्रतिसार निरीक्षक विकास पुण्डीर, यातायात निरीक्षक श्याम लाल, एसएचओ सोनप्रयाग देवेन्द्र सिंह असवाल, एसएचओ ऊखीमठ मुकेश चौहान, वाचक पुलिस अधीक्षक सुरेश चन्द्र बलूनी, प्रभारी निरीक्षक सहित पुलिस कार्यालय की शाखाओं के शाखा प्रभारी व अधीनस्थ कार्मिक तथा पुलिस लाइन के समस्त कार्मिकों सहित कुल 80 पुलिस कार्मिक उपस्थित रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *