रुद्रप्रयाग | राजस्व पुलिस क्षेत्र से नियमित पुलिस क्षेत्र में सम्मिलित पुलिस चौकी घोलतीर के अन्तर्गत ग्राम सभा छिनका में पुलिस द्वारा जनसम्पर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
• चौकी प्रभारी सूरज कंडारी द्वारा पुलिस बल के साथ ग्राम सभा में पहुंचकर ग्रामीणों से प्रत्यक्ष संवाद स्थापित किया गया।
• ग्रामीणों के साथ चौपाल के माध्यम से वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरुक किया गया।
• साइबर ठगी से बचाव हेतु अज्ञात कॉल, ओटीपी साझा न करने, फर्जी लिंक व संदिग्ध ऑनलाइन लेन-देन से सतर्क रहने की जानकारी दी गई।
• सड़क सुरक्षा के अंतर्गत हेलमेट व सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग, यातायात नियमों के पालन एवं नशे की हालत में वाहन न चलाने पर जोर दिया गया।
• नशा मुक्ति अभियान के तहत युवाओं व ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशे से दूर रहने का आह्वान किया गया।
• ग्रामीणों द्वारा स्थानीय समस्याएं एवं सुझाव साझा किए गए, जिनके निराकरण हेतु पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।
• कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस-जन संवाद को मजबूत करना, जनसहयोग से कानून-व्यवस्था बनाए रखना एवं समाज में जागरुकता बढ़ाना रहा।
• भविष्य में भी इस प्रकार के जन-जागरुकता कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाने की बात कही गई।
।*
।*
















Leave a Reply