ऊखीमठ | प्रभारी निरीक्षक थाना ऊखीमठ मनोज नेगी द्वारा थाना परिसर में क्षेत्र के समस्त ग्राम प्रहरियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। गोष्ठी के दौरान क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और पुलिस व जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर चर्चा की गई । बैठक में प्रभारी निरीक्षक द्वारा उपस्थित ग्राम प्रहरियों को निम्नलिखित बिंदुओं पर कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए:
• त्वरित सूचना का आदान-प्रदान: गांव में होने वाले किसी भी प्रकार के वाद-विवाद, संदिग्ध गतिविधियों, एक्सीडेंट या अन्य अपराधिक घटनाओं की सूचना तत्काल थाने को उपलब्ध कराएं।
• नशा मुक्ति अभियान: मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध बिक्री पर पैनी नजर रखने तथा इसमें संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध गोपनीय रूप से पुलिस को सूचित करने के निर्देश दिए गए।
• सत्यापन अभियान: गांव में किराए पर रहने वाले बाहरी व्यक्तियों, फेरीवालों और घरेलू नौकरों का अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन कराने हेतु ग्रामीणों को जागरुक करने व प्रेरित करने पर जोर दिया गया।
• सतर्कता: प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि ग्राम प्रहरी पुलिस की आंख और कान होते हैं। गांव में किसी भी नए या संदिग्ध व्यक्ति के दिखने पर उसकी गतिविधियों की जानकारी साझा करें।
प्रभारी निरीक्षक मनोज नेगी ने ग्राम प्रहरियों को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दी गई महत्वपूर्ण सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी और पुलिस प्रशासन क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पूरी तरह प्रतिबद्ध है ।














Leave a Reply