रुद्रप्रयाग | सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और आम जनमानस को सुरक्षित सफर के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से जनपद में “सड़क सुरक्षा माह” का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में उपनिरीक्षक यातायात सौकार सिंह के नेतृत्व में भीरी क्षेत्र में एक विशेष जागरुकता अभियान चलाया गया ।
जागरुकता अभियान के मुख्य बिंदु:-
यातायात पुलिस टीम द्वारा भीरी बाजार एवं मुख्य मार्ग पर वाहन चालकों को रोककर उन्हें यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। उपनिरीक्षक सौकार सिंह ने चालकों को सुरक्षा के प्रति सचेत करते हुए निम्नलिखित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए:
• शराब पीकर वाहन चलाना दंडनीय: चालकों को चेताया गया कि नशे की हालत में वाहन चलाना न केवल स्वयं के लिए बल्कि दूसरों के लिए भी जानलेवा है।
• सीट बेल्ट और हेलमेट की अनिवार्यता: दुपहिया वाहन चालकों को अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने और चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट का प्रयोग करने हेतु प्रेरित किया गया।
• खतरनाक ड्राइविंग पर रोक: ओवरस्पीडिंग और खतरनाक तरीके से ओवरटेकिंग न करने की सख्त हिदायत दी गई।
• दस्तावेजों का रख-रखाव: वाहन चालकों को बताया गया कि वाहन चलाते समय अपने साथ वैध ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा, आरसी (RC) और प्रदूषण प्रमाण पत्र (PUC) जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज अनिवार्य रूप से रखें ।
पुलिस की अपील: अभियान के दौरान उपनिरीक्षक यातायात ने कहा कि “सड़क सुरक्षा केवल एक नियम नहीं बल्कि जीवन बचाने का संकल्प है।” उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे यातायात नियमों को दंड के डर से नहीं, बल्कि अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए अपनाएं । इस अभियान के दौरान यातायात पुलिस के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे और दर्जनों वाहन चालकों को पम्पलेट्स बांटकर व संवाद कर जागरुक किया गया ।














Leave a Reply