गणतन्त्र दिवस के दृष्टिगत जनपद रुद्रप्रयाग में सुरक्षा व्यवस्था एवं सघन चेकिंग अभियान ।

रुद्रप्रयाग । ​आगामी गणतन्त्र दिवस समारोह को हर्षोल्लास एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग अक्षय कोंडे के कुशल निर्देशन में जनपद पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के लिए पूरे जनपद में सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया है ।

• ​सार्वजनिक स्थानों पर कड़ी निगरानी: भीड़भाड़ वाले संवेदनशील स्थानों, मुख्य बाजारों, बस अड्डों और टैक्सी स्टैंडों पर पुलिस की ‘विजिबिलिटी’ बढ़ाई गई है। संदिग्ध व्यक्तियों और लावारिस वस्तुओं की बारीकी से जांच की जा रही है।
• ​बॉर्डर पर सख्त पहरा: जनपद के अंतर्जनपदीय बॉर्डर और राज्य की सीमाओं से जुड़ने वाले बैरियरों पर चौकसी बढ़ा दी गई है। बाहरी राज्यों से आने वाली बसों तथा अन्य संदिग्ध वाहनों की गहन तलाशी ली जा रही है ताकि किसी भी अवांछनीय तत्व के प्रवेश को रोका जा सके।
• ​प्रभावी सुपरविजन: चेकिंग का यह विशेष अभियान सम्बन्धित क्षेत्राधिकारियों (CO’s) के सीधे सुपरविजन में चलाया जा रहा है। फील्ड में तैनात टीमों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सुरक्षा मानकों में कोई कोताही न बरती जाए।
• ​थाना प्रभारियों की उपस्थिति: सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु सभी थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी स्वयं ग्राउंड जीरो पर मौजूद रहकर चेकिंग अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं।
​पुलिस अधीक्षक अक्षय कोंडे ने जनता से अपील की है कि वे सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। यदि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई दे, तो तत्काल नजदीकी पुलिस थाने या ‘112’ पर सूचना दें। हमारा लक्ष्य एक सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना है ताकि प्रत्येक नागरिक बिना किसी भय के राष्ट्रीय पर्व का आनंद ले सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *