जनपद रुद्रप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत रैंतोली पेट्रोल पम्प के समीप देर रात्रि में हुआ हादसा, बोलेरो कैम्पर गिरा खाई में ।

रुद्रप्रयाग | रात्रि 12 बजे करीब पुलिस कन्ट्रोल रूम पर सूचना प्राप्त हुई है कि रैंतोली पेट्रोल पम्प के पास एक बोलेरो कैम्पर सड़क से नीचे खाई में गिर गया है। इस सूचना पर तत्काल चौकी जवाड़ी, कोतवाली रुद्रप्रयाग, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ आपदा कंट्रोल,108, जल पुलिस को नोट कराते हुए उक्त सम्पूर्ण फोर्स ने रात में ही मौके पर पहुंच कर राहत-बचाव कार्य प्रारम्भ कर दिया गया था। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग सुरेश चन्द्र बलूनी ने बताया है कि सूचना मिलते ही एसडीआरएफ डीडीआरएफ के सहयोग से पुलिस बल ने रात में ही रेस्क्यू कार्य प्रारम्भ किया, उक्त बोलेरो कैम्पर नदी में गिरा है तथा काफी प्रयासों के बाद नदी से एक व्यक्ति को अचेत अवस्था में निकालकर 108 की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया गया है, जिसे डाॅक्टरों द्वारा मृत घोषित किया गया है । वाहन के विवरण व मृत व्यक्ति के सम्बन्ध में पृथक से जानकारी साझा की जाएगी। देर रात 4 बजे तक चले खोजबीन कार्य को आज पुनः प्रारम्भ किया जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *