रुद्रप्रयाग | आज के थर्टी फर्स्ट व आगामी नववर्ष के स्वागत और जश्न के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए रुद्रप्रयाग पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में होटल, ढाबों और होम-स्टे पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया ।
चेकिंग अभियान के मुख्य बिंदु
पुलिस टीमों ने प्रमुख पर्यटन स्थलों, हाईवे और बाजारों में औचक निरीक्षण कर निम्नलिखित व्यवस्थाओं को जांचा:
सत्यापन प्रक्रिया: होटलों में ठहरे आगंतुकों और वहां कार्यरत बाहरी कर्मचारियों का अनिवार्य पुलिस सत्यापन।
अवैध गतिविधियां: शराब और मादक पदार्थों की अवैध बिक्री पर पूर्ण अंकुश।
तकनीकी निगरानी: सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता और रिकॉर्डिंग सुनिश्चित करना।
होटल संचालकों को निर्देश
चेकिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों को कड़ी चेतावनी दी गई है। पुलिस ने संचालकों को स्पष्ट किया है कि:
बिना आईडी और सत्यापन के किसी भी व्यक्ति को कमरा न दें।
किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस स्टेशन या चौकी को दें।
पुलिस की अपील: “रुद्रप्रयाग पुलिस सभी स्थानीय निवासियों और पर्यटकों से अपील करती है कि वे नववर्ष का आनन्द शान्ति और संयम के साथ लें। कानून का पालन करें और आपात स्थिति में तुरन्त पुलिस की सहायता लें ।














Leave a Reply