रुद्रप्रयाग पुलिस का सुरक्षा घेरा सख्त : सम्पूर्ण जनपद में चलाया गया सघन चेकिंग अभियान ।

​रुद्रप्रयाग |  उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के अनुपालन में व पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के मार्गदर्शन में आज जनपद पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु पूरे जिले में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस की सुरक्षा सुनिश्चित करना और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाना है । यह अभियान पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग, प्रबोध कुमार घिल्डियाल एवं पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी, विकास पुण्डीर के नेतृत्व में चलाया गया। इसमें सभी थाना व चौकी प्रभारी अपनी टीमों के साथ मुस्तैद रहे । ​प्रमुख क्षेत्र: जनपद की सभी सीमाओं (Entry & Exit Points), बस अड्डों, व्यस्त बाजारों और अत्यधिक भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सघन तलाशी ली गई । ​संदिग्धों पर नजर: पुलिस की अलग-अलग टीमों ने सीमावर्ती चेक पोस्टों और आंतरिक मार्गों पर आने-जाने वाले संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की बारीकी से जांच की । ​सुरक्षा प्राथमिकता: पुलिस प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि आगामी समय में भी इसी प्रकार के आकस्मिक चेकिंग अभियान जारी रहेंगे ताकि जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनी रहे। पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तत्काल पुलिस को दें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *