नशा तस्करी में संलिप्त एक व्यक्ति को रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया गिरफ्तार एसओजी व थाना गुप्तकाशी पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में 140 ग्राम चरस के साथ धरा गया एक व्यक्ति ।

रुद्रप्रयाग | ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 को सार्थक बनाए जाने हेतु एसपी रुद्रप्रयाग अक्षय कोंडे के निर्देशन व पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी के पर्यवेक्षण में जनपद में नियुक्त एसओजी व थाना गुप्तकाशी पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर रोकथाम हेतु नियुक्त किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा सूचना तंत्र मजबूत करते हुए सुरागरसी व पतारसी कर गत दिवस (रविवार) को चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति को थाना गुप्तकाशी क्षेत्रान्तर्गत उसके कब्जे से 140 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। जिस पर अभियुक्त विरुद्व थाना गुप्तकाशी पर मु.अ.सं. 39/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को आज मा. न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है ।

नाम पता अभियुक्त –
भीम सिंह पुत्र श्री जगत सिंह निवासी ग्राम ताल जामण, पोस्ट बड़ेथ थाना गुप्तकाशी, जिला रुद्रप्रयाग।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *