रुद्रप्रयाग | पुलिस की अलग-अलग टीमो द्वारा जिले के सभी सीमावर्ती चैक पोस्टों/आन्तरिक मार्गों पर आने जाने वाले निजी/सार्वजनिक वाहनों व व्यक्तियों की करी चैकिंग । आम जनमानस की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा संदिग्धों की तलाश हेतु एसपी रुद्रप्रयाग द्वारा सभी अधीनस्थों को उनके
थाना क्षेत्रान्तर्गत संदिग्ध वाहनो/व्यक्तियों की तलाश हेतु नियमित चेकिंग के अतिरिक्त समय- समय पर अलग-अलग स्थानों पर वृहद स्तर पर आकस्मिक चैकिंग अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में गत दिवस सहित रात्रि के समय जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में सम्बन्धित क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमो द्वारा सभी सीमावर्ती चैक पोस्टों/आन्तरिक मार्गाे पर संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की सघन चेकिंग की गई। पूरे दिन व रात में जनपद की पुलिस टीमों द्वारा लगभग 450 वाहनों की सघन चैकिंग करते हुए 1200 व्यक्तियों से पूछताछ कर सत्यापन सम्बन्धित आवश्यक जानकारियां प्राप्त की गई । साथ ही यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक व चालानी कार्यवाही गयी । एसपी रुद्रप्रयाग के निर्देशों पर जनपद पुलिस द्वारा सघन चैकिंग अभियान निरन्तर जारी है ।
देर रात्रि में भी चला रुद्रप्रयाग पुलिस का सघन चेकिंग अभियान एसपी रुद्रप्रयाग के निर्देशों पर पूरे जनपद में रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा आकस्मिक चेकिंग अभियान ।














Leave a Reply