रुद्रप्रयाग | पुलिस मुख्यालय देहरादून द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग अक्षय कोंडे के निर्देशन में जनपद रुद्रप्रयाग में वृहद एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी विकास पुण्डीर व सम्बन्धित थाना प्रभारियों के स्तर से किया गया। प्राप्त निर्देशों के क्रम में जनपद पुलिस के स्तर से जनपद के सीमावर्ती क्षेत्र यथा सिरोबगड़, चिरबटिया, कमेड़ा सहित जनपद के अन्दर के विभिन्न क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस चेकिंग अभियान को जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के साथ-साथ संदिग्ध व्यक्तियों का गहन सत्यापन, अवैध शस्त्रों की जांच, एनडीपीएस व मादक पदार्थों की रोकथाम, विस्फोटक सामग्री की तलाश, संदिग्ध सामग्री की जांच, अवैध शराब व वन्य जीव सामग्री की रोकथाम पर विशेष फोकस रखा गया। इसके साथ ही बिना वैध कागजात के खनन सामग्री, संदिग्ध/चोरी के वाहनों की चेकिंग की गयी। यह अभियान अनवरत जारी रहेगा ।
अवैध व संदिग्ध गतिविधियों पर नकेल कसने हेतु रुद्रप्रयाग पुलिस ने चलाया है सघन चेकिंग अभियान आम जनमानस की सुरक्षा के साथ-साथ गलत कृत्यों में संलिप्त रहने वालों के विरुद्ध की जायेगी कठोर कार्यवाही |














Leave a Reply