गुप्तकाशी में छात्र-छात्राओं के बीच पहुंचकर एसपी रुद्रप्रयाग ने चलाई जागरुकता की पाठशाला कैरियर काउंसलिंग सहित बढ़ते साइबर अपराधों पर सतर्क रहने हेतु छात्र-छात्राओं को दिये गये आवश्यक टिप्स ।

गुप्तकाशी | अक्षय कोंडे एसपी रुद्रप्रयाग द्वारा डॉ. जैक्स वीन नेशनल स्कूल गुप्तकाशी पहुंचकर उपस्थित छात्र-छात्राओं को कैरियर काउंसलिंग सहित बढ़ते साइबर अपराधों पर सतर्क रहने हेतु जागरुक किया गया। जागरुकता कार्यक्रम अवसर पर उपस्थित छात्राओं को को पहचान की चोरी (आईडेंटिटी थेप्ट), फिशिंग एवं ओटीपी धोखाधड़ी, फर्जी ऐप और वेबसाइट ठगी, ऑनलाइन उत्पीड़न, तथा डेटा लीक जैसे आम अपराधों की जानकारी दी गई। आजकल के ट्रेंडिंग साइबर अपराधों के बारे में जानकारी दी गयी। यूपीआई व क्यूआर कोड फिशिंग, फर्जी निवेश एप्स, केदारनाथ हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर होने वाली ठगी, ऑनलाइन लोन/केवाईसी फ्रॉड, और फर्जी नौकरी व इंटर्नशिप पोर्टल ठगी प्रमुख रहे। फेक वीडियो, आर्टिफिसियल इंटेलिजेंस तथा ऑनलाइन छवि खराब करने सम्बन्धी विषय पर बताते हुए कहा कि आज के समय में सोशल मीडिया एक संवाद व एक दूसरे से जुड़ने का सशक्त माध्यम है, वहीं इसके दुष्प्रभाव भी सामने आये हैं। उपस्थित युवाओं को फेक वीडियो, डीपफेक, एआई के दुरुपयोग और ऑनलाइन मानहानि जैसे बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरुक किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं से साइबर अपराध सम्बन्धी उनके डाउट्स, जिज्ञासा तथा उनके साथ साइबर ठगी के वास्तविक अनुभवों की जानकारी प्राप्त की गयी। छात्र-छात्राओं को ऐसे मामलों की तुरन्त रिपोर्ट राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर कॉल करने की सलाह दी गई। आयोजित हुए कार्यक्रम अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन श्री मनोज बैंजवाल सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *