शराब तस्करी करने वाले एक व्यक्ति को 60 पव्वे शराब के साथ चौकी फाटा, थाना गुप्तकाशी पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

रुद्रप्रयाग | एसपी रुद्रप्रयाग द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में चौकी फाटा, थाना गुप्तकाशी पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति हरीश कुमार पुत्र श्री सोहन लाल निवासी मैखण्डा, जिला रुद्रप्रयाग को 60 पव्वे मैक्डॉवल व्हिस्की के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके विरुद्ध थाना गुप्तकाशी पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है। शराब तस्करी की धरपकड़ करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी फाटा दिनेश सिंह सती, अपर उपनिरीक्षक जगदीश सिंह रावत, मुख्य आरक्षी जयप्रकाश मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *