राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर कोतवाली सोनप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत किया गया रन फौर यूनिटी का आयोजन ।

रुद्रप्रयाग । राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आज कोतवाली सोनप्रयाग पुलिस द्वारा स्थानीय स्तर पर छात्र-छात्राओं के साथ में रन फॉर यूनिटी (एकता की दौड़) का सफल आयोजन किया गया। एकता का संदेश लेकर हुई इस दौड़ में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुलिस विभाग द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सोनप्रयाग राकेन्द्र कठैत ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान के बारे में बताया गया। उन्होने बताया कि देश के स्वतन्त्र होने के उपरान्त छोटी-छोटी रियासतों को एक सूत्र में बांधा गया। उन्होने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से बचने के गुर बताए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *