रुद्रप्रयाग | राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आज थाना ऊखीमठ पुलिस के स्तर से स्थानीय स्तर पर तहसील प्रशासन को साथ लेकर जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में छात्र-छात्राओं के साथ में रन फौर यूनिटी (एकता की दौड़) का आयोजन किया गया। दौड़ के उपरान्त एकता की शपथ लेकर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को याद किया गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष – सीमांत क्षेत्र अनुश्रवण परिषद् (राज्य मंत्री) उत्तराखण्ड सरकार चण्डी प्रसाद भट्ट, उपजिलाधिकारी ऊखीमठ
अनिल शुक्ला, थाना प्रभारी ऊखीमठ मुकेश चौहान, थाना ऊखीमठ का पुलिस बल, छात्र-छात्राएं व आम जनमानस उपस्थित रहा।
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर थाना ऊखीमठ क्षेत्रान्तर्गत किया गया रन फौर यूनिटी का आयोजन |














Leave a Reply