भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वी जयंती वर्ष के अवसर पर कोतवाली रुद्रप्रयाग पर आयोजित किया गया जागरुकता कार्यक्रम ।

रुद्रप्रयाग । आज कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में गृह मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार जनहित में लक्ष्य निर्धारण एवं उसे प्राप्त करने की संकल्पना को सशक्त बनाने हेतु देशभर के सभी पुलिस इकाइयों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाने के क्रम में पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में अनूप नेगी मेमोरियल पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं को कोतवाली रुद्रप्रयाग का भ्रमण कराते हुए जागरुकता अभियान का आयोजन किया गया, इस अवसर पर उपस्थित छात्र छात्राओं को थाना परिसर में महिला हेल्प डेस्क,थाना कार्यालय,सी.सी.टी.एन.एस. कक्ष इत्यादि का भ्रमण कराया गया तथा पुलिस कार्यप्रणाली की बुनियादी जानकारी दी गई। तथा सभी छात्र छात्राओं को वरिष्ठ उपनिरीक्षक महेश सिंह रावत व निरीक्षकगुमान सिंह नेगी प्रभारी साइबर सेल रुद्रप्रयाग द्वारा पुलिस की कार्य प्रणाली, शिकायतों का निस्तारण, एफआईआर दर्ज किये जाने की प्रक्रिया, साइबर अपराधों से बचाव, साइबर हैल्पलाइन नम्बर 1930 की जानकारी, महिलाओं तथा बच्चों के प्रति होने वाले अपराधों की जानकारी, आत्मरक्षा के उपाय, नशे के दुष्प्रभावों, इमरजेन्सी हेल्पलाइन नम्बर बालकों के प्रति होने वाले अपराधों, यातायात नियमों व डायल 112 आदि के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर निरीक्षक श्री गुमान सिंह नेगी प्रभारी साइबर सेल रुद्रप्रयाग, वरिष्ठ उपनिरीक्षक महेश सिंह रावत, महिला उपनिरीक्षक भागीरथी भंडारी, हेड मोहरिर महेंद्र सिंह राणा व हेड कांस्टेबल देवेंद्र राघव आदि मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *