भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वी जयंती वर्ष के अवसर पर कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस व साइबर सैल द्वारा विद्यालय में जाकर आयोजित किया गया जागरुकता कार्यक्रम ।

रुद्रप्रयाग | आज प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग मनोज नेगी द्वारा साइबर सेल प्रभारी जनपद रुद्रप्रयाग निरीक्षक गुमान सिंह नेगी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग महेश रावत के साथ गुरु राम राय स्कूल तिलनी रुद्रप्रयाग में लौह पुरुष वल्लभभाई पटेल के जन्मदिवस दिनांक 31 अक्टूबर (राष्ट्रीय एकता दिवस) सम्बन्ध में इस विद्यालय में आज महंत इंद्रेश अस्पताल देहरादून से आए चिकित्सकों द्वारा कैंसर जागरूकता के संबंध में चलाए जा रहे फ्री जागरुकता शिविर में आए व्यक्तियों, छात्र-छात्राओं एवं चिकित्सकों, विद्यालयी स्टाफ को साइबर क्राइम की जानकारी देकर जागरूक किया गया और साइबर जागरुकता से संबंधित पम्पलेट्स वितरित किए गए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *