रुद्रप्रयाग | जनपद रुद्रप्रयाग में नियुक्त रहे निरीक्षक राजीव चौहान को उनके अन्यत्र (राजकीय रेलवे पुलिस-जीआरपी) स्थानान्तरण होने पर विदाई दी गयी है। राजीव चौहान वर्ष 2021 में जनपद हरिद्वार से जनपद रुद्रप्रयाग में स्थानान्तरित होक
र आये थे, लगभग 5 सालों में इनके द्वारा जनपद रुद्रप्रयाग में प्रभारी साइबर/सर्विलांस, थानाध्यक्ष अगस्त्यमुनि, थानाध्यक्ष ऊखीमठ, पुनः थानाध्यक्ष अगस्त्यमुनि, वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग, चौकी प्रभारी केदारनाथ व निरीक्षक यात्रा केदारनाथ के दायित्वों का निर्वहन किया गया है । बेहद ही शान्त एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी श्री राजीव चौहान के जनपद से स्थानान्तरण होने पर पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग अक्षय कोंडे सहित सम्पूर्ण रुद्रप्रयाग पुलिस परिवार ने उनको विदाई देते हुए उनके द्वारा जनपद में निभाये गये दायित्वों का आभार प्रकट किया गया है। बताते चलें कि इस वर्ष की केदारनाथ धाम यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने में चौहान ने महत्तवपूर्ण भूमिका निभाई है, चौकी प्रभारी केदारनाथ के दायित्वों का निर्वहन करने तथा उपनिरीक्षक से निरीक्षक पद पर पदोन्नत होने पर निरीक्षक केदारनाथ यात्रा के दायित्वों का निर्वहन इनके द्वारा पूर्ण मनोयोग से किया गया है। किसी भी प्रकार की जटिल परिस्थिति को इनके द्वारा स्वयं के धैर्य, कुशल नेतृत्व एवं सौम्य व्यवहार के चलते अच्छे ढंग से निर्वहन किया गया है। इस वर्ष की यात्रा में तकरीबन साढ़े सत्रह लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने श्रीकेदारनाथ धाम के दर्शन किये हैं, उच्चाधिकारियों के मार्गदर्शन एवंचौहान जी के कुशल नेतृत्व में केदारनाथ धाम की यात्रा सकुशल सम्पन्न हुई है। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग सहित पुलिस उपाधीक्षकों व इनके सहकर्मियों व अधीनस्थ पुलिस बल द्वारा इनके नेतृत्व क्षमता की सराहना की गयी हैै ।
जनपद रुद्रप्रयाग में नियुक्त रहे निरीक्षक राजीव चौहान को दी गयी विदाई स्थानान्तरित होने से पूर्व इनके द्वारा इस वर्ष की केदारनाथ धाम यात्रा में दिया गया अभूतपूर्व योगदान, चौकी प्रभारी केदारनाथ व निरीक्षक यात्रा केदारनाथ के रूप में दी गयी हैं सेवायें।














Leave a Reply