थाना कोतवाली रुद्रप्रयाग में गैर जमानती वारंटयो वाले अभियुक्त को धर दबोचा |

रुद्रप्रयाग | थाना कोतवाली रुद्रप्रयाग में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 36/24 फौजदारी संख्या 153/25 अंतर्गत धारा 279, 338, 427, 201 आईपीसी बनाम जसबीर सिंह बेदी व अन्य में न्यायालय रुद्रप्रयाग द्वारा अभियुक्तगण 1-जसबीर सिंह बेदी पुत्र राजबीर सिंह बेदी निवासी ग्राम पट्टी थाना पट्टी जिला तरन तारन, पंजाब एवं 2-  मधु पत्नी जसवीर सिंह बेदी निवासी उपरोक्तानुसार के विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी किए गए थे, जिसके क्रम में अपर उप निरीक्षक विनोद कुमार द्वारा मय पुलिस बल के उपरोक्त अभियुक्तगणों को ग्राम पट्टी, थाना पट्टी जिला तरन तारन, पंजाब से गिरफ्तार कर न्यायालय रुद्रप्रयाग के समक्ष पेश किया गया जहां से उपरोक्त दोनों अभियुक्तगणों को न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेजा गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *