गौं-गौळा अर मेला ठेलूं मां जै तें लोगूं तें जागरुक कनी छै रुद्रप्रयाग पुलिस कृषि औद्योगिक एवं पर्यटन विकास मेला जखोली मां आयां लोगूं तैं कैरि जागरुक ।

रुद्रप्रयाग | प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग मनोज नेगी द्वारा कृषि औद्योगिक एवं पर्यटन विकास मेला जखोली में उपस्थित जनसमुदाय को साइबर क्राइम के सम्बन्ध में जानकारी देकर जागरुक किया गया। उपस्थित लोगों को साइबर अपराध अपराध जैसे- डिजिटल अरेस्ट, क्यूआर कोड स्कैम, ओटीपी स्कैम, एटीएम फ्रॉड, अन्जान लिंक, फिशिंग आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देकर बचाव के उपाय व हेल्प लाइन नम्बर 1930 के बारे में जानकारी दी गयी। नशे के दुष्प्रभाव, बाल विवाह, महिला अपराध, नवीन कानून, यातायात के नियम, डायल 112 ,साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930, ह्यूमन ट्रैफिकिंग, चाइल्ड हैल्प लाइन नम्बर 1098 एवं आपदा हेल्पलाइन नम्बर -1070 के बारे में जानकारी देकर जागरुक किया गया । कार्यक्रम में मेले का मेले के आयोजक ब्लॉक प्रमुख जखोली विनीता चमोली, निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल, चौकी प्रभारी जखोली विनोद कुमार, आरक्षी राजेश कुमार, आरक्षी कुलदीप सिंह उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *