रुद्रप्रयाग | आगामी त्यौहारी सीजन को देखते हुए एसपी रुद्रप्रयाग ने जनदीय अग्निशमन इ
काई (फायर सर्विस यूनिट) को पूर्ण रूप से तैयार रहने के निर्देश दिये गये हैं। निर्गत निर्देशों के क्रम में प्रभारी अग्निशमन इकाई रुद्रप्रयाग गणनाथ सिंह बिष्ट के नेतृत्व में जनपद में नियुक्त फायर सर्विस कार्मिकों द्वारा प्रतिदिवस शारीरिक फिटनेस बनाये रखने हेतु ड्रिल, व्यायाम इत्यादि सहित अग्निशमन उपकरणों की कार्यशीलता को चेक किया जा रहा है। अग्निशमन कार्मिकों द्वारा होज ड्रिल, आपदा प्रबन्धन सम्बन्धी अभ्यास, अग्निकांड होने पर की जाने वाली कार्यवाही का अभ्यास तथा उपकरणों के उपयोग का अभ्यास किया जा रहा है। यह अभ्यास एक टास्क के तौर पर करते हुए सभी कार्मिकों से टास्क का अभ्यास कराया जा रहा है। ड्रिल के दौरान कर्मचारियों को होज़ लाइन बिछाने, ब्रांच संचालन, टीम समन्वय की व्यावहारिक जानकारी दी गई। अभ्यास के माध्यम से कर्मियों को आपातकालीन परिस्थितियों में होज़ पाइप के कुशल संचालन के सम्बन्ध में भी प्रशिक्षित किया गया। यह अभ्यास अग्निकांड की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही एवं कार्मिकों की कार्यकुशलता और त्वरित रिस्पांस क्षमता में वृद्धि सुनिश्चित किए जाने के उद्देश्य से आयोजित की गई है। फायर कार्मिकों द्वारा फायर स्टेशन रुद्रप्रयाग में आपदा प्रबंधन के दृष्टिगत वुडन कटर, आयरन कटर तथा स्प्रेड कटर सहित अन्य रेस्क्यू उपकरणों के संचालन का क्रमवार सभी कर्मचारियों से अभ्यास कराया गया। अभ्यास के दौरान कर्मचारियों को उपकरणों के सुरक्षित, त्वरित एवं प्रभावी उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई तथा वास्तविक आपदा की स्थिति में इनके प्रयोग की कार्यप्रणाली समझाई गई। इसी क्रम में फायर यूनिट अगस्त्यमुनि द्वारा अगस्त्यमुनि स्थित फायर हाइड्रेन्ट का निरीक्षण व इसकी उपयोगिता चेक की गयी तो निरीक्षण के दौरान प्रेशर युक्त पानी पाया गया है।
आगामी त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत जनपद रुद्रप्रयाग का अग्निशमन दस्ता है तैयार प्रतिदिवस शारीरिक फिटनेस बनाये रखने के साथ ही अग्निशमन उपकरणों के उपयोग का किया जा रहा है अभ्यास ।














Leave a Reply