साइबर अपराधों से सम्बन्धित जन-जागरुकता अभियान के क्रम में रुद्रप्रयाग पुलिस का जागरुकता अभियान निरन्तर है जारी।

रुद्रप्रयाग | एसपी रुद्रप्रयाग के निर्देशन में जनपद में प्रचलित साइबर जागरुकता अभियान के क्रम में थाना प्रभारी ऊखीमठ मुकेश चौहान वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रदीप चौहान व चौकी प्रभारी चोपता सतीश चन्द्र शाह द्वारा चोपता क्षेत्रान्तर्गत आये पर्यटकों व स्थानीय व्यवसायियों को साइबर अपराध के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गयी। वहीं थाना अगस्त्यमुनि पुलिस के स्तर से अपर उपनिरीक्षक अनूप शर्मा तथा मुख्य आरक्षी कैलाश रावत द्वारा आम जनमानस को साइबर अपराधों के प्रकार व इनसे बचने की जानकारी दी गयी । पुलिस के स्तर से पर्यटकों व स्थानीय जनमानस को बताया गया कि साइबर अपराधी विभिन्न माध्यमों जैसे डिजिटल अरेस्ट, फर्जी वीडियो कॉलिंग, फिशिंग लिंक, बैंकिंग फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, कॉल मर्ज, सोशल मीडिया हैकिंग इत्यादि तरीकों से ठगने का प्रयास करते हैं । किसी भी अज्ञात व्यक्ति के कॉल, मैसेज या भेजे गये लिंक पर विश्वास न करने, अपने बैंक विवरण, ओ.टी.पी. या व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा न करने की जानकारी दी गई। इस दौरान जनहित हेतु प्रचलित विभिन्न पोर्टल जैसे सिटिजन पोर्टल, उत्तराखण्ड पुलिस एप, साइबर क्राइम पोर्टल आदि की जानकारी सहित आपातकालीन महत्तपूर्ण नम्बर यथा 112, 1930, 1098 की जानकारी दी गयी। तदोपरान्त सभी को साइबर जागरुकता पम्पलेट वितरित किए गए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *