रुद्रप्रयाग | बालाजी सेवा संस्थान (एनजीओ) के स्तर से जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस परिवार के साथ
उत्तराखण्ड राज्य को तम्बाकू फ्री बनाये जाने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाये जाने हेतु पुलिस कार्यालय सभागार रुद्रप्रयाग एवं रिजर्व पुलिस लाइन रतूड़ा सभागार में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर धूम्रपान व तम्बाकू के दुष्प्रभावों, इससे दूर रहने के तरीके तथा कोटपा अधिनियम 2003 (सिगरेट और अन्य तम्बाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेध और व्यापार तथा वाणिज्य, उत्पादन प्रदाय और वितरण का विनियमन अधिनियम) के प्रावधानों पर चर्चा की गयी। प्रचलित वर्ष में जनपद पुलिस के स्तर से सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वाले कुल 431 व्यक्तियों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही भी की गयी है। धूम्रपान व तम्बाकू का त्याग स्वस्थ परिवार व स्वस्थ समाज के निर्माण में सहायक सिद्ध हो सकता है।
तम्बाकू के दुष्प्रभाव एवं तम्बाकू नियत्रण कानून के क्रियान्वयन हेतु जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस के साथ आयोजित की गयी गोष्ठी ।














Leave a Reply