जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयन्ती के अवसर पर उनकी तस्वीरों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन किये गये अर्पित ।

रुद्रप्रयाग | (गुरुवार) को राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत लाल बहादुर शास्त्री जी की जयन्ती के अवसर पर पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग अक्षय प्रल्हाद कोंडे द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन रतूड़ा के प्रांगण में पूज्य महात्मा गाँधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र का अनावरण कर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये गये । एसपी रुद्रप्रयाग ने उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से महात्मा गाँधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के आदर्शों एवं जीवन मूल्यों को आत्मसात कर समाज में समानता, साम्प्रदायिक सद्भाव एवं प्रेम को बढ़ावा देने और एक सुदृढ एवं समृद्ध राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान देने हेतु प्रोत्साहित किया । इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयागप्रबोध कुमार घिल्डियाल द्वारा पुलिस कार्यालय में तथा समस्त थाना व चौकी प्रभारियों द्वारा अपने उनके थाना/चौकी प्रांगण में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की तस्वीरों पर माल्यार्पण एवं पुष्प चढ़ाकर अपने अधीनस्थ अधिकारी/कर्मचारी गणों को अहिंसा एवं शांति प्रतिज्ञा की शपथ दिलाते हुए उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी गई । तदोपरान्त जनपद के समस्त थाने, चौकी, पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालय में सफाई अभियान चलाया गया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *