गौरीकुण्ड में नदी में फंसे नेपाली युवक के लिए देवदूत बनकर आए पुलिस जवान ।

रुद्रप्रयाग | आज चौकी गौरीकुंड को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति जो कि हाथ मुंह धोने घोड़ा पड़ाव के पास नदी के किनारे गया था, वो पैर फिसलने से पानी के तेज बहाव में बह कर दूसरे किनारे पर फंस गया है, उक्त सूचना पर तत्काल अपर उपनिरीक्षक भूपाल सिहं गुसाईं के नेतृत्व में पुलिस टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के मौके पर पहुंचे, देखा कि एक नेपाली मूल का व्यक्ति नदी के दूसरे किनारे पर फंसा है तथा मदद की गुहार लगा रहा है, पुलिस को देखकर वो थोड़ शांत हुआ तथा उसकी बचने की उम्मीद जगी, पुलिस टीम ने इशारों के माध्यम से उसे धैर्य रखने को कहा तथा उसको सहायता का आश्वासन दिया। तत्पश्चात तत्काल स्थानीय लोगों की सहायता से नदी के दूसरे किनारे फंसे व्यक्ति को रस्सियों की मदद से सकुशल निकाला गया, जिस पर उक्त व्यक्ति तथा स्थानीय व्यक्तियों द्वारा पुलिस के कार्य की सराहना की गई।

रेस्क्यू हुए व्यक्ति का विवरण

लक्ष्मण पुत्र सिद्धि लाल, निवासी जुमला, नेपाल, हाल गौरीकुण्ड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *