थार सहित अलग-अलग 12 वाहनों के शीशों पर चढ़ी काली फिल्म को उतरवानें के साथ ही पुलिस ने इस वाहन चालकों/स्वामियों पर की गयी चालानी कार्यवाही ।

रुद्रप्रयाग | प्रचलित केदारनाथ यात्रा अपने चरम पर है, प्रतिदिवस हजारों की संख्या में श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं, यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा जनपद क्षेत्रान्तर्गत सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार चैकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही कर रही है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने सहित कतिपय लोगों द्वारा उनके वाहनों पर काली फिल्म चढ़ाई गयी है। इसमें कई थार वाहन सहित अन्य विभिन्न मॉडलों के वाहन शामिल हैं, पुलिस के स्तर से अभियान चलाते हुए इस प्रकार के 04 थार वाहन सहित कुल 12 वाहनों के शीशों पर लगाई गयी काली फिल्म उतरवायी गयी साथ ही इनके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत चालानी कार्यवाही की गयी है । रुद्रप्रयाग पुलिस की सभी से अपील है कि वे अपने वाहनों पर किसी भी प्रकार की काली फिल्म या रंगीन शीशे का इस्तेमाल न करें। यह न केवल अवैध है, बल्कि यह सार्वजनिक सुरक्षा के लिए भी नुकसानदेह हो सकता है। गाड़ियों पर अत्यधिक काली फिल्म लगाना दुर्घटनाओं के कारणों में से एक माना जाता है, क्योंकि यह ड्राइवर के दृष्टिकोण को बाधित कर सकता है। साथ ही यह एक आपराधिक गतिविधि में शामिल व्यक्तियों के लिए छिपने का एक जरिया भी बन सकता है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *