रुद्रप्रयाग | गौरीकुण्ड में घोड़ा पड़ाव पुलिस चेक पोस्ट पर ड्यूटी में नियुक्त मुख्य आरक्षी कल्याण सिंह तथा आरक्षी खीम राज भट्ट के पास एक श्रद्धालु दम्पत्ति परेशान अवस्था में आये तथा बताया कि वे उदयपुर राजस्थान से अपने पोते को साथ लेकर श्री केदारनाथ यात्रा पर आये थे, केदारनाथ से वापस लौटते समय गौरीकुण्ड में उनका 10 वर्षीय पोता चेतन उनसे कहीं बिछड़ गया है, उन्होंने अपने स्तर से बच्चे को ढूंढ़ने के प्रयास कर दिये पर बच्चा नहीं मिल पा रहा है, पुलिस जवानों द्वारा उनकी समस्या को गम्भीरता से लेते हुए तत्काल अपने स्तर से बच्चे को ढूंढ़ने के प्रयास किये गये, इनके द्वारा अपने अथक प्रयासों से खोया-पाया केन्द्र से सम्पर्क कर तथा व्हट्सएप ग्रुपों के माध्यम से भी सूचना सभी पुलिस कर्मियों को देकर सभी को अलर्ट किया गया। अथक प्रयासों के परिणाम पुलिस जवानों द्वारा बालक चेतन को ढूंढकर सकुशल उसके दादा-दादी के सुपुर्द किया गया। अपने पोते को सकुशल पाकर उनके द्वारा पुलिस का आभार प्रकट किया गया ।
परिवार से बिछड़े 10 वर्षीय नाबालिग को सकुशल परिजनों से मिलवाया |














Leave a Reply