शराब तस्करी के विरुद्ध रुद्रप्रयाग पुलिस का अभियान जारी शराब तस्करी कर रहे नेपाली युवक को किया गिरफ्तार |

रुद्रप्रयाग |  प्रचलित केदारनाथ यात्रा के सकुशल संचालन के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को अवैध गतिविधियों तथा मादक पदार्थों के क्रय-विक्रय पर रोक लगाने हेतु सघन अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है, प्राप्त दिशा-निर्देशों के क्रम में जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा निरन्तर रुप से अवांछित गतिविधियों की रोकथाम हेतु निरन्तर चेकिंग की कार्यवाही की जा रही है |  थाना गुप्तकाशी क्षेत्रान्तर्गत चौकी फाटा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक नेपाली व्यक्ति को 23 बोतल मैकडॉवल्स व्हिस्की अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है | जिसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी है ।

अभियुक्त का विवरण
गोरखा बहादुर, पुत्र सर्पजीत शाही, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम लहरेला, वार्ड नं. 01, रास्कोर नगर पालिका, जिला कालीकोट, नेपाल हाल गौरीकुण्ड, जनपद रुद्रप्रयाग । अब तक रुद्रप्रयाग पुलिस के स्तर से आबकारी अधिनियम के तहत कुल 16 मुकदमे दर्ज कर 1095 बोतल शराब की बरामदगी की गयी है तथा 20 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है व शराब परिवहन में प्रयुक्त हुए 06 वाहन सीज किये गये हैं। बरामद की गई शराब का अनुमानित मूल्य करीब सवा 8 लाख रुपए है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *