रुद्रप्रयाग | हाल ही में पुलिस मुख्यालय के आदेश के अनुपालन में उत्तराखण्ड पुलिस के 57 उप निरीक्षकों को निरीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया है। उक्त सूची में जनपद में प्रचलित केदारनाथ यात्रा में चौकी प्रभारी के दायित्वों का निर्वहन कर रहे उप निरीक्षक राजीव चौहान भी शामिल रहे हैं। उनके निरीक्षक पद पर पदोन्नत होने के उपरान्त उन्हें केदारनाथ में ही यात्रा निरीक्षक की जिम्मेदारी दी गयी है । आज बाबा केदार के प्रांगण में पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रल्हाद कोंडे ने पदोन्नत हुए निरीक्षक राजीव चौहान के कन्धे पर तीसरा सितारा सजाते हुए नई जिम्मेदारियों की शुभकामनायें देते हुए इसी प्रकार से अपने कर्तव्य निर्वहन किये जाने की अपेक्षा रही। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक केदारनाथ यात्रा अभिनय चौधरी सहित केदारनाथ में ड्यूटीरत पुलिस बल, आई.टी.बी.पी. व एस.डी.आर.एफ कार्मिक मौजूद रहे। सभी उपस्थित कार्मिकों सहित जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस परिवार की ओर से पदोन्नत निरीक्षक राजीव चौहान को बधाई एवं शुभकामनायें प्रेषित की गयी हैं |
जनपद रुद्रप्रयाग में नियुक्त राजीव चौहान के निरीक्षक पद पर पदोन्नति होने के फलस्वरूप आज बाबा केदार के प्रांगण में की गयी पिपिंग सेरेमनी |














Leave a Reply