13 बोतल शराब के साथ कोतवाली सोनप्रयाग पुलिस ने एक नेपाली युवक को किया गिरफ्तार ।

रुद्रप्रयाग | प्रचलित केदारनाथ धाम यात्रा अवधि में अवैध शराब तस्करी की रोकथाम हेतु जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली सोनप्रयाग पुलिस के स्तर से एक नेपाली युवक सूर्या बुढ़ा पुत्र केर सिंह बुढ़ा निवासी चिउड़ी महाबइपात्रफुला, जिला जुमला नेपाल के कब्जे से 13 बोतल मैकडॉवल्स नम्बर वन मार्का शराब बरामद की गई। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली सोनप्रयाग पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *