20 कि.ग्रा. मटन के साथ एक नेपाली को कोतवाली सोनप्रयाग पुलिस ने पकड़कर की गयी चालानी कार्यवाही ।

रुद्रप्रयाग | एसपी रुद्रप्रयाग द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में जनपद पुलिस के स्तर से अवांछित गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। देर रात्रि में चेकिंग के दौरान कोतवाली सोनप्रयाग पुलिस द्वारा एक नेपाली राजेश शाही पुत्र मनबहादुर शाही निवासी कालीकोट नेपाल हाल मजदूर गौरीकुण्ड के कब्जे से 20 कि.ग्रा. मटन की बरामदगी की गयी। पूछताछ में इसने बताया कि उसके द्वारा अपने अन्य मजदूर साथियों को बेचा जाना था। यह मटन रुद्रप्रयाग से लाया गया था। इसके विरुद्ध उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत चालानी कार्यवाही की गई तथा बरामद मांस को गड्डे में डालकर विनष्टीकरण करने की कार्यवाही की गयी है । अब तक जनपद पुलिस के स्तर से 170 किग्रा मांस के विनष्टीकरण की कार्यवाही की गयी है तथा इस कार्य में संलिप्त 12 व्यक्तियों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गयी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *