रुद्रप्रयाग | आज केदारनाथ धाम से गौरीकुण्ड वापस आयी बुजुर्ग महिला कुसुमलता पाटेकर निवासी राजस्थान ने गौरीकुण्ड में पुलिस बल को सूचित किया गया कि वे अपने परिवार के साथ केदारनाथ धाम से वापस आ रही थी। रास्ते में वे अपने परिजनों से बिछड़ गयी हैं | उनको यह भी पता नहीं चल पा रहा था कि वे गौरीकुण्ड पहले पहुंची हैं या उनके परिजन पहले पहुंच गये होंगे। वे काफी हताश और परेशान थीं उनकी समस्या को ड्यूटी पर नियुक्त आरक्षी सूरज पंवार ने समझते हुए स्थानीय स्तर पर अनाउंसमेंट इत्यादि कराया गया। उनके अथक प्रयासों से उक्त अम्मा अपने परिजनों से मिल पायीं, उनके द्वारा पुलिस कर्मी के सिर पर आशीर्वाद स्वरूप अपने हाथ रखते हुए अपने गन्तव्य के लिए प्रस्थान किया गया ।
केदारनाथ धाम से वापसी के समय परिजनों से बिछड़़ी अम्मा को उनके परिजनों से मिलवाया ।














Leave a Reply