रुद्रप्रयाग | प्रचलित केदारनाथ धाम यात्रा में देश के हरेक कोने से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं । महाराष्ट्र से आयी महिला यात्री सुजाता मोरे जिनका कि पर्स केदारनाथ धाम मन्दिर परिसर में गिर गया था। उक्त पर्स कर्तव्य निर्वहन कर रहे पुलिस बल को मिलने पर पुलिस द्वारा इस सम्बन्ध में अनाउंसमेंट किया गया । कुछ देर बाद ये महिला अपनी सह यात्री के साथ पुलिस चौकी केदारनाथ पास पहुंची। चौकी प्रभारी केदारनाथ राजीव चौहान द्वारा आवश्यक पूछताछ व इनके द्वारा बताये गये विवरण के अनुसार पर्स जिसमें कि कुल साढ़े बारह हजार रुपये थे, इन महिला को वापस लौटाये गये। महिला द्वारा पुलिस का आभार प्रकट किया गया है ।
केदारनाथ धाम यात्रा हेतु आयी श्रद्धालु के खोये हुए पर्स को पुलिस ने लौटाया, श्रद्धालु ने पुलिस टीम का किया आभार ।














Leave a Reply