गत दिवस सांयकाल के समय शटल पार्किंग गौरीकुण्ड में एक बालक रोता हुआ पाया गया ।

रुद्रप्रयाग । गत दिवस सांयकाल के समय शटल पार्किंग गौरीकुण्ड में एक बालक रोता हुआ पाया गया । ड्यूटीरत पुलिस बल ने बालक को सुरक्षा के दृष्टिगत चौकी गौरीकुण्ड पर लाया गया । नाम पता पूछने पर बालक ने अपना नाम प्रिंस (उम्र 14 वर्ष) निवासी फतेहबाद हरियाणा बताया गया । उसके घर पर सम्पर्क करने पर पता चला कि वह पिछले 3 दिन से घर से लापता है तथा स्थानीय थाना भुना में उसकी गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज की गई है। आज अपराह्न में बच्चे की मां तथा थाना भुना से पुलिस कार्मिक कुलदीप उक्त बालक को लेने चौकी गौरीकुण्ड पहुंचे। बालक को सकुशल उसकी माता तथा हरियाणा पुलिस को सुपुर्द किया गया। जिनके द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस का आभार प्रकट किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *