यात्रा मार्गों पर अवैध शराब तस्करी पर रुद्रप्रयाग पुलिस की पैनी नजर कुल चार पेटी शराब के साथ एक नेपाली को किया गया गिरफ्तार ।

रुद्रप्रयाग | जनपद रुद्रप्रयाग में प्रचलित केदारनाथ धाम यात्रा के सफल संचालन के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने सभी थाना प्रभारियों को अवैध शराब की तस्करी, परिवहन, विक्रय करने वालों के विरुद्ध सतर्क दृष्टि रखते हुए सघन अभियान चलाकर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु दिशा-निर्देश दिये गये हैं। प्राप्त निर्देशों के क्रम में जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा प्रभावी चौकिंग की कार्यवाही की जा रही है, पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी विकास पुण्डीर के पर्यवेक्षण में कोतवाली सोनप्रयाग पुलिस ने चौकी गौरीकुण्ड क्षेत्रान्तर्गत एक नेपाली व्यक्ति को चार पेटी (48 बोतल) अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है, जिसके विरुद्ध कोतवाली सोनप्रयाग पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है ।

अभियुक्त का विवरण
देवराज बहादुर, पुत्र दलवीर बहादुर ,उम्र 60 वर्ष, निवासी सुखाव राल, जिला रोलपा नेपाल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *