केदारनाथ धाम में अपने मां-पिता से बिछड़े बेटे को मिलवाया ।

रुद्रप्रयाग | देर सांयकाल राजस्थान से केदारनाथ धाम दर्शनों को पहुंचे परिवार से उनका 12 वर्षीय बेटा दिव्यांशु टॉक पुत्र श्री मुकेश टॉक निवासी मेड़ता सिटी जिला नागौर राजस्थान अपने माता-पिता से बिछड़ गया गया था जिसे चौकी केदारनाथ में तैनात पुलिस कार्मिकों ने ढूंढ कर उनकी माता जी के सुपुर्द किया गया। दरअसल इस बालक को इनके माता-पिता ने कण्डी वाले के साथ भेज दिया था और ये खुद घोड़े-खच्चर से चले थे। पैदल रास्ते में कण्डी वाला आगे निकल गया था। हालांकि पुलिस की तत्परता से उनका बच्चा उन्हें सकुशल मिल गया था। उनके द्वारा पुलिस का आभार प्रकट किया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *