रुद्रप्रयाग | गुरुवार को पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग अक्षय प्रल्हाद कोंडे ने केदारनाथ धाम में नियुक्त पुलिस बल की ब्रीफिंग की गयी। ब्रीफिंग के दौरान निम्नानुसार निर्देश दिये गयेः-
1. यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के साथ सौम्य, मधुर एवं व्यवहार किया जाये। पुलिस बल के व्यवहार एवं गलत आचरण के सम्बन्ध में किसी प्रकार की शिकायतें न आने पाये।
2. केदारनाथ धाम से सम्बन्धित कर्तव्य निर्वहन की ड्यूटियां अलग हैं, यहां पर ठण्ड के चलते पुलिस बल को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए कर्तव्य निर्वहन करने के निर्देश दिये गये।
3. इस बार की यात्रा में दर्शन हेतु टोकन व्यवस्था शुरू की गयी है, इसका सही ढंग से पालन करवाने, श्रद्धालुओं को सही ढंग से कतारबद्ध कराने तथा भीड़ प्रबन्धन सही ढंग से करने के निर्देश दिये गये।
4. समस्त कार्मिकों का आपसी तालमेल के साथ यानि टीम भावना से कार्य करने तथा पुलिस विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों व कार्मिकों के साथ उचित समन्वय बनाते हुए कर्तव्य निर्वहन करने के निर्देश दिये गये।
5. आने वाले श्रद्धालुओं की यथासम्भव मदद करने, पैदल मार्ग में बिछड़ने वाले श्रद्धालुओं को मिलवाने तथा उनकी खोई हुई सामग्री इत्यादि ढूंढकर वापस दिलाये जाने के निर्देश दिये गये।
इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक केदारनाथ यात्रा अभिनय चौधरी, चौकी प्रभारी केदारनाथ राजीव चौहान सहित केदारनाथ धाम में नियुक्त पुलिस बल मौजूद रहा।














Leave a Reply