आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने किया रुद्रप्रयाग से लेकर कमेड़ा तक बद्रीनाथ हाईवे का निरीक्षण इस मध्य चौकी घोलतीर का औचक निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश ।

रुद्रप्रयाग | आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत प्रभावी यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु एसपी रुद्रप्रयाग नीहारिका तोमर ने रुद्रप्रयाग मुख्यालय से लेकर जनपद रुद्रप्रयाग व चमोली की सीमा पर बद्रीनाथ हाईवे के अन्तर्गत कमेड़ा स्लाइडिंग जोन का निरीक्षण किया गया। उपस्थित यातायात निरीक्षक व चौकी प्रभारी घोलतीर ने अवगत कराया कि वर्ष 2022 में यहां पर हाईवे पूरी तरह से वाॅश आउट हो गया था। तब से यहां पर बरसात के समय यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने रुद्रप्रयाग से लेकर कमेड़ा तक राष्ट्रीय राजमार्ग में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षित ढंग से यातायात संचालन करने के निर्देश दिए गए। इस मध्य पुलिस अधीक्षक ने चौकी घोलतीर का औचक निरीक्षण कर चौकी भवन, भोजनालय, प्रशासनिक भवन, आवासीय भवनों का निरीक्षण किया गया। चौकी के पीछे टूटे पुश्ते को ठीक कराने व सम्पूर्ण परिसर की रंगाई-पुताई का एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए गए। वर्तमान में चौकी में चल रहे क्षुद्रमूल निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर अपेक्षित प्रगति ले जाने के निर्देश दिए गए।चौकी प्रभारी को निर्देशित किया कि आगामी चारधाम यात्रा व हेमकुंड साहिब यात्रा के दृष्टिगत अतिरिक्त पुलिस बल के आवासीय सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का समय से आंकलन करना सुनिश्चित करेंगे। इस निरीक्षण भ्रमण अवसर पर यातायात निरीक्षक कैलाश चन्द्र शर्मा, चौकी प्रभारी घोलतीर जयवीर सिंह, प्रभारी आशुलिपिक नरेन्द्र सिंह मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *