लडाई-झगडा कर शांती भंग करने वाले 05 लोगो को जाजरदेवल पुलिस ने किया गिरफ्तार शराब के नशे में वाहन तलाने वाले 02 लोगो के विरूद्ध कार्रवाई |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक, पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, शान्ति एवं कानून व्यवस्था खराब करने व ट्रैफिक रूल तोड़ने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है । जिस क्रम में विगत दिवस सी0ओ0 परवेज अली के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा विशेष चैकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान निम्न लोगों के विरूद्ध कार्रवाई की गयी |

1. अखुली थाना जाजरदेवल क्षेत्र में दो पक्ष आपस में लड़ाई-झगड़ा कर रहे थे और पुलिस द्वारा समझाने पर भी नही माने । थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश चन्द्र के निर्देशन में पुलिस ने कुल 05 लोगों क्रमशः 1-अर्जुन राम पुत्र इन्दर राम निवासी अखुली थाना जाजरदेवल ,2- हरकला देवी पत्नी अर्जुन राम निवासी अखुली थाना जाजरदेवल, 3- गोविन्द राम पुत्र अनी राम निवासी अखुली थाना जाजरदेवल, 4-सन्तोष कुमार पुत्र गोविन्द राम निवासी अखुली थाना जाजरदेवल, 5- सन्दीप कुमार पुत्र गोविन्द राम निवासी अखुली थाना जाजरदेवल को धारा 172 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया ।

2. थानाध्यक्ष कनालीछीना दिनेश चन्द्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वाहन चैकिंग के दौरान धीरज सिंह पुत्र जगत सिंह निवासी ओगला को शराब पीकर खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर किया गिरफ्तार।

3. प्रभारी कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वाहन चैकिंग के दौरान किशोर कुमार उर्फ किशौर सामन्त पुत्र हरी सिंह निवासी विवेकानन्द कॉलोनी भाटकोट को शराब पीकर वाहन चलाने पर किया गिरफ्तार।

इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों व धार्मिक/ सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के कुल 210 लोगों के विरूद्ध कार्यवाही की गयी व 02 वाहन किये सीज ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *