पिथौरागढ़ | पिथौरागढ़ पुलिस की सतर्क निगरानी और कप्तान की प्रभावी नेतृत्व में एक बार फिर कानून और अपराध नियंत्रण पर सख्त कार्रवाई की गई है। थाना बेरीनाग पुलिस ने किरायेदार सत्यापन में लापरवाही बरतने पर एक व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की और चालान जारी किया । किरायेदार सत्यापन से संबंधित नियमों के उल्लंघन पर सी.ओ. परवेज अली के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष महेश चंद्र जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टी-स्टेट बेरीनाग के निवासी विनीत मेहता पर 83 पुलिस एक्ट के तहत 10 हजार रुपये का नकद चालान जारी किया गया। यह कार्रवाई क्षेत्र में सुरक्षा बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से की गई है । पुलिस का यह कदम यह संदेश देता है कि कानून का उल्लंघन किसी भी हालत में सहन नहीं किया जाएगा ।
अपील:
पुलिस प्रशासन सभी नागरिकों से अपील करता है कि वे अपने किरायेदारों का समय पर सत्यापन कराएं, ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनी रहे। किसी भी संदिग्ध गतिविधि के बारे में तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके ।
















Leave a Reply