पिथौरागढ़ | थाना बलुवाकोट पुलिस को 112 पर सूचना प्राप्त हुई कि नगतड़ के पास धारचुला-बलुवाकोट सड़क मार्ग पर एक विशाल पेड़ गिरने से यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया है। इस सूचना पर थानाध्यक्ष बलुवाकोट हरिश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए रैस्क्यू उपकरणों के साथ मौके पर पहुँचकर पेड़ को काटकर मार्ग को मुक्त किया और यातायात को सुचारू किया ।
थाना बलुवाकोट पुलिस ने धारचुला-बलुवाकोट सड़क मार्ग पर गिरे पेड़ को हटाकर यातायात सुचारू किया |
















Leave a Reply