पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव ने राज्य भर में चल रहे ऑपरेशन स्माइल के तहत गुमशुदा व्यक्तियों पर विशेष और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस क्रम में, सीओ परवेज़ अली के मार्गदर्शन में, पुलिस टीम के उप निरीक्षक ललित डंगवाल और एसओजी प्रभारी मनोज पांडे ने गुमशुदगी की सूचना मिलने के बाद तत्काल कार्रवाई की। सर्विलांस की मदद से पुलिस ने नगर क्षेत्र की निगरानी की और सटीक जानकारी जुटाकर गुमशुदा व्यक्ति मोहित मेहरा पुत्र राजेन्द्र सिंह मेहरा, निवासी मदेलवाडा एंचोली को निराडा एंचोली से सकुशल बरामद किया । गुमशुदा व्यक्ति के परिजनों ने पिथौरागढ़ पुलिस का आभार प्रकट किया और शिकायत के एक घंटे बाद ही गुमशुदा को खोज निकालने के लिए पुलिस को विशेष धन्यवाद दिया। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने इस सफलता के लिए टीम सदस्यों की सराहना की और सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः दोहराया ।
पिथौरागढ़ पुलिस की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई, सर्विलांस की सहायता से एक घंटे में गुमशुदा व्यक्ति को सकुशल बरामद किया |
















Leave a Reply