” बलुवाकोट पुलिस ने दुकान से 10 जुआरी किये रंगेहाथ गिरफ्तार”जुए के फड़ से ताश की गड्डी व 18,920 /- रूपये किये बरामद ।

पिथौरागढ़ | एसपी पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देश पर सीओ परवेज अली के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत जुआरियों/ सटोरियों पर अंकुश लगाने हेतु जनपद पुलिस द्वारा लगातार चैकिंग/ छापेमारी कर, कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। जिस क्रम में विगत देर रात्रि में थानाध्यक्ष बलुवाकोट हरीश सिंह मय के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा घाटीबगड स्थित एक दुकान के पिछे 10 लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा । जुए के फड़ से कुल 18920/- रूपये नकद व एक ताश की गड्डी बरामद किये गए । अभियुक्तों के विरूद्ध थाना बलुवाकोट में धारा-13 सार्वजनिक जुआ अधिनिमय के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया ।

नाम/ पता अभियुक्तगण:-
1- किशन सिंह पुत्र धरम सिंह निवासी बोरा गांव, बलुवाकोट।
2-भूपेन्द्र सिंह पुत्र भवान सिंह निवासी बोरा गांव, बलुवाकोट ।
3-अर्जुन सिंह पुत्र जगत सिंह निवासी बोरा गांव, बलुवाकोट ।
4-कैलाश सिंह पुत्र मदन सिंह बोरा गांव, बलुवाकोट ।
5-जगदीश पुत्र खीम सिंह निवासी बोरा गांव, बलुवाकोट ।
6-शंकर दत्त पुत्र बिशन दत्त निवासी बोरा गांव, बलुवाकोट ।
7-भूपेन्द्र सिंह पुत्र टीका राम निवासी बोरा गांव, बलुवाकोट ।
8-हिमांशु ऐरी पुत्र उमेद सिह ऐरी निवासी बोरा गांव, बलुवाकोट ।
9- नवीन पुत्र पदम सिंह निवासी बोरा गांव, बलुवाकोट ।
10- गोपाल पुत्र भवान सिंह निवासी बोरा गांव, बलुवाकोट ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *