सार्वजनिक स्थान/ धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर गन्दगी करने/ हुड़दंग करने वालों पर पुलिस का शिकंजा शराब के नशे में मदहोश होकर वाहन चलाने वाले 03 वाहन चालको को गिरफ्तार कर वाहन किये सीज |

पिथौरागढ़ | जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने पुलिस बल को सख्त निर्देश दिए हैं। विशेषकर त्यौहारों के दृष्टिगत शान्ति एवं कानून व्यवस्था खराब करने वाले अराजक तत्वों पर नजर रखने और उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं ।

इसी क्रम में, क्षेत्राधिकारी परवेज अली के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान निम्न लोगों के विरूद्ध कार्रवाई की गयी-

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललीत मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम अ0उ0नि0 श्री भुवन सिंह ने वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक शुभम बिष्ट निवासी चण्डाक को गिरप्तार कर वाहन सीज किया गया ।

थानाध्यक्ष झूलाघाट आरती के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन उमेद राम निवासी लमतडा को गिरप्तार कर वाहन सीज किया गया ।

थानाध्यक्ष अस्कोट कुवर सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम उ0नि0 बसंत पन्त ने वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक ताराजाय निवासी आलावृदि खटीमा को गिरप्तार कर वाहन सीज किया गया ।

थानाध्यक्ष गंगोलीहाट हीरा सिंह डांगी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्रान्तर्गत शान्ति एवं कानून व्यवस्था भंग करने व आदेशो की अवहेलना करने पर अभियुक्त पुष्कर सिंह भण्डारी निवासी सुरखाल गंगोलीहाट को धारा 172 बीएनएसएस के तहत किया गिरफ्तार । अतिरिक्त कार्रवाई: जनपद पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 126 वाहन चालकों और धार्मिक/सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई की गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *