धनतेरस एवं दीपावली पर अराजक तत्वों पर सख्त नज़र एसपी पिथौरागढ़ के नेतृत्व में जनपद पुलिस ने सम्भाला मोर्चा, बेरीनाग क्षेत्र में किया फ्लैग मार्च |

पिथौरागढ़ | धनतेरस और दीपावली के अवसर पर क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पिथौरागढ़ पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के नेतृत्व में जनपद पुलिस ने पूरे जिले में मोर्चा संभाल लिया है, और हर क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती की गई है । एसपी रेखा यादव ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे शांतिपूर्वक और सुरक्षित तरीके से त्यौहार मनाएं। उन्होंने अराजक तत्वों को कड़ी चेतावनी देते हुए स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की हुड़दंग या अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि शहर के हर कोने पर पैनी नज़र रखी जाए और शांति व्यवस्था बनाए रखी जाए । इसी क्रम में, सीओ परवेज अली के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष बेरीनाग महेश चन्द्र जोशी , थानाध्यक्ष थल अम्बी राम आर्या , थानाध्यक्ष डीडीहाट सुरेश कमबोज , थानाध्यक्ष गंगोलीहाट हीरा सिंह डांगी व थानो का पुलिस बल पीएसी ने बेरीनाग क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। इस मार्च का उद्देश्य जनता में सुरक्षा का भरोसा जगाना और त्यौहार को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने के लिए पुलिस की तत्परता को प्रदर्शित करना था। उन्होंने नागरिकों को आश्वस्त किया कि पुलिस 24 घंटे उनकी सुरक्षा में तैनात है और किसी भी स्थिति में तत्काल सहायता प्रदान करेगी। एसपी पिथौरागढ़ ने बताया कि किसी भी प्रकार की अराजकता, अशान्ति का माहौल उत्पन्न करने तथा साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाडने वालो को किसी भी हाल में बक्शा नही जायेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *