अग्निशमन एवं आपात सेवा केन्द्र को जिला आपदा प्रबन्धन से प्राप्त हुआ बोलेरो कैम्पर |

पिथौरागढ़ | जिला आपदा प्रबन्धन अध्यक्ष व प्रभारी अग्निशमन अधिकारी नरेन्द्र प्रसाद के अथक प्रयासों से अग्निशमन एवं आपात सेवा केन्द्र को एक बोलेरो कैम्पर वाहन प्राप्त हुआ है। इस वाहन को आधुनिक रैस्क्यू उपकरणों से सुसज्जित किया जाएगा, जिससे यह आपदा राहत और आपात स्थितियों में उपयोगी सिद्ध होगा। इस पहल से आपातकालीन परिस्थितियों में तेजी से राहत पहुंचाई जा सकेगी, जिससे जनसुरक्षा को बढ़ावा मिलेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *