सार्वजनिक स्थान/ धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर गन्दगी करने/ हुड़दंग करने वालों पर पुलिस का शिकंजा जनपद पुलिस ने कुल 14 लोगों के विरूद्ध कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी |

पिथौरागढ़ | जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, जनपद पुलिस ने स्कूलों के आस-पास गुटखा और तम्बाकू बेचने व धार्मिक/ सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर गन्दगी करने तथा हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव द्वारा सभी थाना प्रभारियों को मिशन मर्यादा अभियान चलाकर ऐसे लोगों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे । इसी क्रम में, कल क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ परवेज अली के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस ने व्यापक अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 14 लोगों के विरुद्ध कोटपा एक्ट (COTPA Act) के तहत कार्यवाही की गई । यह अभियान बच्चों और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के उद्देश्य से चलाया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के अभियान जारी रहेंगे और जो लोग कानून का उल्लंघन करेंगे, उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *