पिथौरागढ़ पुलिस विवेचनाओं में ई-शाक्ष्य प्रणाली का उपयोग करेगी: विवेचकों को दिया गया प्रशिक्षण |

पिथौरागढ़ | उत्तराखण्ड पुलिस अब अपने विवेचना कार्यों में ई-शाक्ष्य प्रणाली का उपयोग कर रही है, जिससे विवेचनाओं की गुणवत्ता और प्रभावशीलता में वृद्धि होगी। भारत सरकार द्वारा आधुनिक न्याय प्रणाली के तहत आईसीजेएस (ICJS) पोर्टल पर ई-शाक्ष्य एप लॉन्च किया गया है, जो विवेचना से जुड़े साक्ष्यों के संकलन को और भी सटीक बनाएगा । आईसीजेएस पोर्टल के माध्यम से, किसी भी घटना या मुकदमे से संबंधित साक्ष्य, जैसे घटनास्थल के फोटो, वीडियोग्राफ, पीड़ित के बयान, सीजर रिपोर्ट आदि सभी साक्ष्य, इस एप पर ऑनलाइन अपलोड किए जाएंगे। इस सुविधा के तहत, संकलित साक्ष्य सीधे संबंधित मुकदमों में ऑनलाइन कोर्ट में प्रस्तुत किए जा सकेंगे।
आज पिथौरागढ़ पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में, उपनिरीक्षक बसन्त पन्त (मास्टर ट्रेनर) और सीसीटीएनएस प्रभारी रेखा द्वारा जनपद के विवेचकों को इस एप का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य विवेचकों को ई-शाक्ष्य प्रणाली के कुशल प्रयोग के लिए प्रशिक्षित करना है, जिससे उनके कार्य में पारदर्शिता और त्वरितता सुनिश्चित हो सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *